Google Analytics Meta Pixel

Deepti Sharma

cricket

महिला टीम पुरुष टीम से विश्व कप जीतने की प्रेरणा लेगी : दीप्ति शर्मा

नई दिल्ली ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का मानना है कि भारतीय टीम पर पहला विश्व कप जीतने का दबाव नहीं होगा बल्कि वे तो पुरूष टीम से विश्व कप जीतने की प्रेरणा लेंगी। दीप्ति ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, “किसी भी खिलाड़ी के लिए विश्व कप एक बड़ा टूर्नामेंट है और निश्चित रूप से दबाव होगा, लेकिन व्यक्तिगत रूप से पुरुष टीम की विश्व कप जीत से मैं बहुत प्रेरित हूं। हमने पिछले कुछ सीरीज़ और टूर्नामेंट में अच्छा काम किया है और हम यहां भी अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।

Read More