होली में राजधानी रायपुर के ग्रामीण इलाके में तीन मर्डर
इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जहां होली का पर्व शहर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में हुई तीन अलग-अलग हत्या की घटनाओं ने सनसनी फैला दी। पुलिस के अनुसार आरंग, खरोरा और बरबंदा में हुई इन वारदातों के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पहली घटना बरबंदा गांव की है, जो विधानसभा थाना क्षेत्र में आता है। यहां दिनेश विश्वकर्मा नामक युवक की गांव के ही तीन युवकों ने मिलकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
Read More