Google Analytics Meta Pixel
Monday, March 9, 2026
news update

Chhattisgarh-Sukma

RaipurState News

छत्तीसगढ़-सुकमा के जंगल में भारी विस्फोटक और नक्सल सामग्री बरामद, जवानों को मिला नक्सलियों का डंप

सुकमा. जिले में कोरबा और सीआरपीएफ के जवानों ने बड़ी छापेमारी की है. दुल्लेड़ और मेटागुड़ा के बीच जंगल में नक्सलियों का डंप यार्ड मिला है. यहां से जवानों ने भारी मात्रा में नक्सल सामग्री और उपकरण बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, कोरबा की 203 और सीआरपीएफ की 131वीं बटालियन के जवानों ने कार्रवाई की. कोरबा की 203 और सीआरपीएफ की 131वीं बटालियन के जवानों ने कार्रवाई करते हुए नक्सलियों का डंप बरामद किया. जवानों  ने डंप से जनरेटर से लेकर विस्फोटक व अन्य सामग्री बरामद किया. इस दौरान

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-सुकमा में 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 लाख का एक पर था इनाम

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादियों पर सुरक्षाबल कहर बनकर टूट रहे हैं. जवानों का भारी पड़ता देख नक्सली बैक फुट पर आ गए है. वहीं नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं. ऐसे में आज सुकमा जिले में एक इनामी नक्सली समेत छह नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इन नक्सलियों में से एक पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था जो माड़ डिविजन में सक्रिय रहा है. इन नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने में आरएफटी कोंटा, 217 वाहिनी

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-सुकमा में दो ईनामी समेत 3 नक्सली गिरफ्तार, पुलिस और डीआरजी को बड़ी सफलता

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिले के थाना चिंतागुफा क्षेत्र में पुलिस ने 2 ईनामी नक्सली समेत कुल 3 माओवादियों को धर दबोचा है. गिरफ्तार नक्सलियों में से 1 नक्सली पर 2 लाख रुपये और 1 नक्सली पर 1 लाख रुपये का इनाम था. गिरफ्तार नक्सली साल 2024 में दुलेड़ के पास हुए एक पीकअप वाहन लूटपाट और वाहन में आग लगाने की घटना में शामिल थे. चिंतागुफा पुलिस बल और डीआरजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार कर

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-सुकमा में पूर्व मंत्री लखमा और उनके पुत्र को ईडी का समन, शराब घोटाले से आय का देना होगा जवाब

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके पुत्र को ईडी का समन भेजा गया है। प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष दोनों को पेश होना पड़ेगा। बीते 28 दिसंबर को सुकमा और रायपुर के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी थी। लखमा के पुत्र और करीबियों के ठिकानों पर भी रेड मारी गई थी। जिसमें रायपुर स्थित आवास से कई अहम सबूत मिले। साक्ष्य से इशारा मिल रहा कि लखमा ने कथित शराब घोटाले से अर्जित अपराध की आय का इस्तेमाल किया। ईडी ने आरोप लगाया है कि

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-सुकमा में सीआरपीएफ और नक्सलियों में फायरिंग, कोबरा बटालियन के दो जवान घायल

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ हुई गोलीबारी में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हुए हैं। यहां के दूरस्थ जंगल एरिया में स्थापित कैंप में सुरक्षा में जवान तैनात थे। इस दौरान घात लगाये नक्सलियों ने सीआरपीएफ के कैंप फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के लिये जवानों ने भी मोर्चा संभाला। घायल जवानों को पास के मेडिकल कैंप में भेजा गया है, जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया। यह घटना केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के गोमगुडा अग्रिम संचालन बेस (एफओबी) के पास हुई।

Read More