Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update

Chhattisgarh-Mahasamund

RaipurState News

छत्तीसगढ़-महासमुंद में प्रकाश चंद्राकर ने भाजपा से की बगावत, गाजे-बाजे के साथ किया नामांकन

महासमुंद। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर महासमुंद नगर पालिका में भाजपा ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। पूर्व विधायक और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रहे डॉक्टर विमल चोपड़ा को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। लेकिन इस ऐलान के बाद भाजपा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने अब बगावत कर दी है। उन्होंने आज अपने पूरे लावलश्कर और समर्थकों की भीड़ के साथ अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। प्रकाश चंद्राकर अपने सैकड़ों समर्थकों और बजेगाजे के साथ अपना नामांकन दाखिल करने रैली के साथ

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-महासमुंद में सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी बस, बच्ची की मौत और 19 लोग घायल

महासमुंद। महासमुंद के सरायपाली में घंटेश्वरी मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया, रोड किनारे खड़े ट्रक से यात्री बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्ची की मौत और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग से पुरी जा रही बस ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। नेशनल हाईवे में रोड किनारे ख़राब हालत में 2 दिन से ट्रक खड़ा था। बस में लगभग 43 लोग सवार थे, सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-महासमुंद में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बांटे स्वामित्व कार्ड, 10 जिलों में लाखों लोगों को मिले पक्के

महासमुंद/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद में आयोजित स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में 25 भू-स्वामियों को स्वामित्व कार्ड प्रदान कर बधाई और शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लाभार्थियों को हार पहनाकर उनका अभिनंदन किया. इस अवसर पर हितग्राहियों के चेहरे खुशी से दमक उठे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया. लाभार्थियों ने एक स्वर में इस अभिनव योजना को ग्रामीण विकास के लिए क्रांतिकारी बताया. महासमुंद जिले के ग्राम परसट्ठी के इंदरमन धु्रव, बुधारू साहू, और सखाराम ध्रुव सहित

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-महासमुंद में चैन माउंटेन मशीन और हाईवा जब्त, खनिज और राजस्व विभाग की कारवाई

महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश अनुसार राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अवैध रेत उत्खनन पर लगातार कारवाई की जा रही है। सूचना पर ग्राम मोहकम तहसील महासमुंद के महानदी में कार्यवाही कर एक नग चैन माउंटेन मशीन एवं एक हाईवा को जप्त किया गया। जप्त चैन माउंटेन मशीन को ग्राम पंचायत लहंगर के उपसरपंच के सुपुर्द कर सील बंद किया गया। कार्यवाही के दौरान मौके से जप्त हाईवा को थाना तुमगांव के सुपुर्द अभिरक्षा में दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महासमुंद, नायब

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-महासमुंद में कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी को थमाया नोटिस

महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह द्वारा शुक्रवार को धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा विकासखण्ड पिथौरा के पथरला, जाड़ामुड़ा, आरंगी, नरसैयापलम धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुसार वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एवं प्रभारी सहकारिता विस्तार अधिकारी एस के डे  को विकासखण्ड पिथौरा में संचालित धान उपार्जन केन्द्रों में समुचित रूप से निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया जाना नहीं पाया गया। उपार्जन केन्द्र पथरला, जाड़ामुड़ा एवं नरसैयापल्लम आदि में विगत दिवसों के धान के बोरे फड़ में बिना स्टेकिंग के अव्यवस्थित

Read More