Google Analytics Meta Pixel

Chhattisgarh-Gariaband

RaipurState News

छत्तीसगढ़-गरियाबंद में 50 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, चुनावी सीजन में ओडिशा से पहुंची खेप

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले शराब की डिमांड बढ़ गई है. ऐसे में प्रशासन भी अवैध शराब परिवहन और अवैध शराब बिक्री को लेकर अलर्ट मोड पर है. अमलीपदर पुलिस ने बीती रात ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. बता दें, छत्तीसगढ़ की तुलना में ओडिशा में शराब के दाम काफी कम हैं. ओडिसा सीमा में ढाबा और भोजनालय के आड़ में शराब खपाया जाता है. जानकारी के अनुसार, अमलीपदर पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-गरियाबंद कलेक्टर ने ऋषा ठाकुर को बनाया रिटर्निंग ऑफिसर, जिला पंचायत CEO मरकाम को हटाया

  गरियाबंद. गृह जिला में पदस्थ जिला पंचायत सीईओ घासीराम मरकाम को रिटर्निंग ऑफिसर के पद से मुक्त कर दिया गया है. अपर कलेक्टर ऋचा ठाकुर को जिला पंचायत के चुनाव के लिए रिटर्निंग अफसर की जिम्मेदारी दी गई है. इसका आदेश देर रात गरियाबंद कलेक्टर ने जारी किया. आचार संहिता से पहले नियम ताक में रखकर धमतरी अपर कलेक्टर को गृह जिला गरियाबंद में जिला पंचायत सीईओ की नियुक्ति पर कांग्रेस ने भी सवाल उठाया था. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-गरियाबंद में 40 घंटे की मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर, सभी के शव लेकर पहुंचे जवान

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला गरियाबंद में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। कुल्हाड़ी घाट में भालू डिग्गी जंगल में 14 नक्सली मारे गये हैं। सीआरपीएफ के कोबरा यूनिट का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे एयरलिफ्ट करके रायपुर लाया गया है। घायल जवान का नाम धमेंद्र भोई है। अब तक 14 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिये गये हैं। जवान मारे गये नक्सलियों का शव लेकर गरियाबंद पहुंच चुके हैं। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने अमर

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-गरियाबंद में ओडिशा बॉर्डर पर मुठभेड़ में 15 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी चलपती भी मारा गया

गरियाबंद गरियाबंद में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में अब तक 15 नक्सली ढेर हो गए हैं। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली  बड़ी सफलता मिली है। अभी भी मुठभेड़ जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। इससे पूर्व बीजापुर में सुरक्षा बलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था। सभी मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। रविवार सुबह से मंगलवार की सुबह तक रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-गरियाबंद कलेक्टर ने 36 स्कूलों के प्राचार्यों को थमाए नोटिस, खराब अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम आने पर कार्रवाई

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला पंचायत सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई। इस दौरान खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने टीडी हायर सेकेंडरी स्कूल फिंगेश्वर के प्राचार्य को तत्काल हटाने और 36 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर फिंगेश्वर के बीईओ और बीआरसीसी को

Read More