Google Analytics Meta Pixel

Chhattisgarh Drivers Federation

RaipurState News

कलेक्टर से चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने आंदोलन स्थगित किया

रायपुर छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार से शुरू किए गए “स्टेयरिंग छोड़ो, चक्का जाम आंदोलन” को अस्थायी रूप से आज स्थगित कर दिया है। महासंघ के अनुसार, यह फैसला कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में हुई सार्थक चर्चा के बाद लिया गया। ड्राइवर महासंघ के सदस्यों ने बताया कि आज (26 अक्टूबर 2025) कलेक्ट्रेट रायपुर सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में उनकी मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। तय किया गया कि 6 या 7 नवंबर को शासन के उच्च अधिकारियों से प्रतिनिधि मंडल मिलेगा।

Read More