Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update

Chhattisgarh-Bijapur

RaipurState News

छत्तीसगढ़-बीजापुर में पत्रकार मुकेश का नहीं मिला मोबाइल, क्राइम लोकेशन का SIT ने सैप्टिक टैंक तोड़ा, कोर्ट ने आरोपी सुरेश को भेजा जेल

बीजापुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के आरोपी सुरेश चंद्राकर और तीन अन्य आरोपियों को बीजापुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से चारों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं बुधवार को मुकेश हत्याकांड में जांच पड़ताल कर रही एसआईटी की टीम क्राइम लोकेशन पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सोमवार को मुकेश हत्याकांड के आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से सुरेश सहित चारों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन माओवादियों के मारे जाने की खबर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और पड़ोसी जिले सुकमा की सरहद पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ घंटों से बीजापुर व सुकमा की सरहद वाले इलाके में डीआरजी, कोबरा बटालियन, एसटीएफ़ व सीआरपीएफ जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है। जवानों ने नक्सलियों के कोर इलाके में धावा बोला है। इस मुठभेड़ में फोर्स के जवान नक्सलियों पर भारी पड़े हैं, और जवानों को बड़ी सफलता मिली है। हालांकि

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-बीजापुर में पिता को दो माह के मासूम ने दी अंतिम विदाई, 6 जनवरी को आईईडी ब्लास्ट में सुदर्शन वेट्टी हुए थे शहीद

बीजापुर. जिले के कुटरू इलाके में नक्सलियों ने कायराना हरकत को अंजाम देते हुए आईईडी विस्फोट किया था जिसमें आठ जवान बलिदान हुए थे। इस हादसे में एक ड्राइवर की भी मौत हो गई थी। यह घटना उस समय हुई जब डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवान एक ऑपरेशन से लौट रहे थे। इस भीषण हमले में मौके पर ही सभी जवान बलिदान हो गए जिनमें वाहन चालक भी शामिल था। घटना इतनी भयावह थी कि शहीद जवानों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शहीदों

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-बीजापुर के ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर का पंजीयन तत्काल निलंबित, लोक निर्माण विभाग ने सभी काम किए निरस्त

रायपुर। लोक निर्माण विभाग ने बीजापुर के ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उसे दिए गए सभी कार्य निरस्त कर दिए हैं। बस्तर परिक्षेत्र जगदलपुर के विभागीय मुख्य अभियंता की अनुशंसा पर प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा सुरेश चंद्राकर का पंजीयन निलंबित किया गया है। मुख्य अभियंता द्वारा लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत सुरेश चंद्राकर "अ" वर्ग ठेकेदार, बीजापुर के पत्रकार श्री मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी के रूप में समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाने तथा गिरफ्तार किए जाने के कारण उसके पंजीयन को

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-बीजापुर में गमगीन माहौल में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को सीएम साय ने दी सांत्वना

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में बलिदान हुए आठ जवानों और एक चालक को दंतेवाड़ा में पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान गमगीन माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत तमाम नेताओं और मृतकों के परिजनों ने यहां पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से आसमान गूंज उठा। इस दौरान महिलाओं और बच्चों सहित मृतकों के परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। रोते हुए परिजनों को महिला सुरक्षाकर्मी उन्हें

Read More