Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update

Chhattisgarh-Bijapur

RaipurState News

छत्तीसगढ़-बीजापुर में 10 लाख की अवैध शराब पकड़ी, पड़ोसी राज्यों से मंगाई खेप पर पुलिस की दबिश

बीजापुर। बीजापुर में अवैध शराब को लेकर जिले में लगातार छापामार कार्यवाही जारी है। बीते दिनों आबकारी विभाग ने दबिश देकर जिस तिरुपति जंगम के घर के एक कमरे से अवैध शराब पकड़ा था। आज पुलिस ने उसी तिरुपति जंगम के हीरापुर स्थित एक किराये के कमरे में रखा 10 लाख रुपये से ज्यादा का अवैध शराब पकड़ा है। बताया गया है कि पड़ोसी राज्यों से लाकर जिले में यह शराब खपाई जा रही थी। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि पड़ोसी राज्य तेलंगाना व मध्यप्रदेश की अवैध अंग्रेजी

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-बीजापुर मुठभेड़ में 50 लाख के इनामी दामोदर सहित 12 नहीं 18 माओवादी मारे गए, नक्सलियों ने खुद माना

बीजापुर। बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर मुठभेड़ के समाप्त होने के बाद पुलिस ने 12 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की, लेकिन नक्सलियों के सचिव ने पत्र जारी करते हुए बताया कि मारे गए नक्सली में स्टेट कमेटी मेंबर भी मारा गया है, साथ ही दामोदर राव तेलंगाना स्टेट कमेटी का सचिव था। बताया जा रहा है मुठभेड़ में 50 लाख का इनामी मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर भी मारा गया है, नक्सलियों ने अपने जारी प्रेस नोट में यह भी बताया कि मुठभेड़ में 12 नहीं कुल 18 नक्सली

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-बीजापुर में एसडीओ व सब इंजीनियर सस्पेंड और ईई को नोटिस, सड़क में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई

बीजापुर। बीजापुर जिले के चर्चित नेलसनार से मिरतूर-गंगालूर सड़क निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीजापुर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ व सब इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, कार्यपालन अभियंता को नोटिस देकर 15 दिनों के भीतर जवाब तलब किया गया है। साथ ही दोषियों पर एफआईआर के निर्देश दिए गए है। जानकारी के मुताबिक, भैरमगढ़ ब्लॉक के नेलसनार से मिरतुर व गंगालुर सड़क में हुए भारी भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीओ आरके सिन्हा

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शव बरामद, बड़ी संख्या में मिले हथियार

बीजापुर। बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबल के जवानों ने मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया जा

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने हमास आतंकियों की तरह सुरंग में बनाया ठिकाना, मुठभेड़ में सबसे बड़ा खुलासा

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सली ऑपरेशन से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि नक्सलियों ने हमास आतंकवादियों की तरह सुरंगों में ठिकाना बनाया हुआ था। बड़ी लेथ मशीनों के जरिये नक्सली बंदूकें और देसी रॉकेट व राकेट लॉन्चर बना रहे थे। नक्सलियों ने सुरंगों में हथियार बनाने की फैक्टरी लगा रखी थी। बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के

Read More