Google Analytics Meta Pixel

Bihar elections

National News

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान: बिहार चुनाव और उपचुनाव में तैनात होंगे 470 केंद्रीय पर्यवेक्षक, 320 IAS अफसरों की होगी जिम्मेदारी

नई दिल्ली चुनाव आयोग (ईसीआई) ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव और कुछ राज्यों में उपचुनावों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक (सामान्य, पुलिस और व्यय) तैनात करने का फैसला लिया है। आयोग ने विभिन्न राज्यों में सेवाएं दे रहे कुल 470 अधिकारियों को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 320 अधिकारी, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 60 अधिकारी और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के 90 अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा, आईआरएएस, आईसीएएस जैसी सेवाओं से अधिकारी इसमें शामिल हैं।

Read More
Politics

बिहार में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल, चिराग पासवान को भी मिली खुशखबरी

पटना  उपराष्ट्रपति चुनाव में एकजुटता दिखाने के बाद अब भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बिहार की चुनावी तैयारी में जुट गया है। यहां अभी सीट बंटवारे को अंतिम रूप नहीं दिया गया। हालांकि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एनडीए के सभी घटक दलों की भूमिका को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। एनडीए के बीच सीट बंटवारे को लेकर इस माह के आखिर में फैसला होने की संभावना है। इस बीच भाजपा नेतृत्व ने सभी सहयोगी दलों के लिए एक फॉर्मूला तय कर दिया है।

Read More
Politics

बिहार चुनाव में MP के बड़े OBC चेहरे करेंगे कमाल, BJP-कांग्रेस ने बनाई रणनीति

भोपाल  बिहार की सियासत पर जैसे-जैसे चुनावी रंग गहराता जा रहा है, वैसे-वैसे दूसरे राज्यों के बड़े नेता भी वहां की जमीन पर उतरने लगे हैं। मध्य प्रदेश इस बार ख़ास में है, क्योंकि यहां के ओबीसी चेहरे चुनावी मैदान में अहम भूमिका निभाने वाले है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने प्रचार और प्रबंधन की कमान अपने-अपने भरोसेमंद नेताओं को सौंपने की रणनीति बनाई है।  भाजपा से सीएम मोहन और मंत्री शिवराज होंगे स्टार प्रचारक भाजपा सीएम मोहन यादव को बिहार के यादव वोटबैंक के सामने बड़ा चेहरा बनाने की

Read More
Politics

बिहार चुनाव से पहले आनंद मिश्रा और कई नेता BJP में शामिल, सुचित्रा और नागमणि भी जुड़े

पटना बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल-बदल अभियान जारी है। इस बीच पुलिस की नौकरी छोड़ राजनेता बने पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा और बिहार की पूर्व मंत्री सुचित्रा सिन्हा ने भी भाजपा जॉइन कर ली। पटना स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा ने मंगलवार को संयुक्त रूप से इन नेताओं को BJP की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर आनंद मिश्रा

Read More