Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update

Bangladesh

International

बांग्लादेश में अब मुजीबुर्रहमान की विरासत पर विवाद, मूर्ति व चित्रों को नुकसान पर दो धड़ों में बंटे लोग

ढाका. बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन और हिंसा के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद और देश छोड़ना पड़ा। इस विरोध प्रदर्शन के बीच बांग्लादेश में काफी उथल-पुथल रही। वहीं देश में अब बंग बंधु शेख मुजीबुर्रहमान की विरासत को बचाए रखने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। हालात यह हैं कि जिन्होंने बांग्लादेश को आजादी दिलाई,आज उसी देश में उनकी प्रतिमाओं को तोड़ा जा रहा है। दीवारों पर बने चित्रों पर कालिख पोती जा रही है। इसे लेकर बांग्लादेश के लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। एक

Read More
International

बांग्लादेश की यूनुस सरकार का बड़ा कदम, भारत में अपने दो राजनयिकों को कार्यकाल खत्म होने से पहले किया बर्खास्त

ढाका. बांग्लादेश में शेख हसीना के शासन के खिलाफ शुरू हुई हिंसा अब भले ही थम गई है, लेकिन तनाव बना हुआ है। वहीं, पूर्व पीएम के देश छोड़ने के बाद भी उनके करीबियों पर सख्ती जारी है। इस बीच, अंतरिम सरकार के आदेश के बाद भारत में सेवारत दो बांग्लादेशी राजनयिकों को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया। नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग में प्रथम सचिव (प्रेस) के रूप में सेवारत शबन महमूद को उनके अनुबंध की अवधि खत्म होने से पहले इस्तीफा देने के लिए कहा गया

Read More
International

बांग्लादेश के पूर्व कपड़ा मंत्री गाजी गिरफ्तार, शेख हसीना के करीबियों पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा

ढाका. बांग्लादेश में शेख हसीना के शासन के खिलाफ शुरू हुई हिंसा अब भले ही थम गई है, लेकिन तनाव बना हुआ है। वहीं, पूर्व पीएम के देश छोड़ने के बाद भी उनके करीबियों पर सख्ती जारी है। अंतरिम सरकार के अंतर्गत आवामी लीग के कई अधिकारियों और मंत्रियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। अब इस कड़ी में देश के पूर्व कपड़ा एवं जूट मंत्री गुलाम दस्तगीर गाजी का नाम भी जुड़ गया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एक स्थानीय अखबार ने पलटन पुलिस थाने के

Read More
International

विरोध के बाद बैकफुट पर आई बांग्लादेश सरकार, दुर्गा पूजा पर छुट्टी, सुरक्षा का भरोसा

ढाका बांग्लादेश में पूर्व पीएम शेख हसीना के तख्तापलट के दौरान भड़की हिंसा में हिंदुओं को भीषण अत्याचार झेलना पड़ा था। देश भर के 27 जिलों में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा हुई थी और फिर हिंदू समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया था। यही नहीं अमेरिका, कनाडा और भारत समेत दुनिया कई देशों में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन हुए थे। इसे लेकर अब बांग्लादेश सरकार बैकफुट पर है। अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस अब हिंदू समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने

Read More
International

बंगलादेश: चार सप्ताह में 42 पुलिसकर्मियों समेत 580 लोगों की मौत

ढाका  बंगलादेश में कोटा सुधार आंदोलन और उसके बाद व्यापक सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों में करीब चार सप्ताह में यानी 16 जुलाई से छह अगस्त तक 42 पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम 580 लोग मारे गए। स्थानीय बांगला दैनिक ‘प्रोथोम एलो’ की रिपोर्ट के अनुसार 16 जुलाई से छह अगस्त के बीच कोटा सुधार अभियान और उसके बाद के विरोध प्रदर्शनों के परिणामस्वरूप 542 मौतें हुईं। इनमें से 216 मौतें 16 जुलाई से तीन अगस्त के बीच हुईं, जबकि शेष 326 मौतें चार से छह अगस्त के बीच हुईं।

Read More