Google Analytics Meta Pixel

Australia’s blast

cricket

ऑस्ट्रेलिया का धमाका: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में बनाए 431 रन, रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को साउथ अफ्रीका के तोते उड़ा दिए। कंगारू टीम ने तीसरे और आखिरी वनडे में दो विकेट के नुकसान पर 431 रन बटोरे। यह ऑस्ट्रेलिया का वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। ऑस्ट्रेलिया महज चार रनों से अपने सबसे बड़े टोटल को पीछे छोड़ने से चूक गया। सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड, कार्यवाहक कप्तान मिचेल मार्श और ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में शतक जमाए। इतिहास में पहली बार किसी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ियों ने सेंचुरी ठोकी

Read More