Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update

airstrip

Madhya Pradesh

झाबुआ : गोपालपुरा हवाई पटटी के नए सिरे से निर्माण की दिशा में कयावद शुरू, बनेंगे एयरस्ट्रिप, हेलीपैड और बिल्डिंग!

झाबुआ  झाबुआ के गोपालपुरा हवाई पटटी के नए सिरे से निर्माण की दिशा में कयावद शुरू हो गई है। विस्तार के लिए 120 हेक्टेयर जमीन की जरूरत होगी। इसमें से वर्तमान में 23.62 हेक्टेयर जमीन पूर्व से हवाई पट्टी के नाम से दर्ज है। इसके अलावा 71.33 हेक्टेयर वन भूमि और 0.41 हेक्टेयर निजी जमीन का अधिग्रहण करना होगा। जबकि पास की 24.64 हेक्टेयर शासकीय जमीन का उपयोग भी इस कार्य के लिए किया जाएगा। विस्तारीकरण के बाद वर्तमान 792 मीटर की हवाई पटटी बढकऱ 1660 मीटर लंबी हो जाएगी।

Read More