Google Analytics Meta Pixel

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Madhya Pradesh

प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की अनुशंसाएं आमंत्रित

भोपाल प्रदेश में वर्ष 2024 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की प्रक्रिया प्रचलन में है। प्रत्येक जिले से 3 उत्कृष्ट शिक्षकों की अनुशंसाएं 25 जुलाई 2024 तक भेजे जाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिये गये हैं। उत्कृष्ट अनुशंसाओं के चयन के लिये जिला और राज्य स्तर पर चयन समितियां गठित की गई हैं। जिला स्तरीय चयन समिति में जिला शिक्षा अधिकारी को अध्यक्ष, जिला डाइट के प्राचार्य और प्रतिष्ठित शिक्षाविद को सदस्य के रूप में नामांकित किया गया है। शिक्षाविद की नियुक्ति कलेक्टर की अनुशंसा पर की गई है।

Read More