Google Analytics Meta Pixel
Movies

‘फतेह’ में पहली बार दिखेगी सोनू सूद-जैकलीन की जोड़ी

मुंबई

बॉलीवुड स्टार सोनू सूद ने आज अपने फैंस को एक खुशखबरी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर ‘फतेह’  का पहला लुक शेयर किया। ‘फतेह’ में पहली बार सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज की जोड़ी दिखाई देगी। इस फिल्म को सोनू सूद ने ही डायरेक्ट किया है। इसका फर्स्ट लुक उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट यानी एक्स पर शेयर किया है।

इसके पहले पोस्टर में सोनू के हाथ में एक स्याही वाला पेन है जिस पर खून लगा हुआ है। साइबर क्राइम थ्रिलर में सोनू को एक अलग अवतार में दिखाया जाएगा। शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म साइबर अपराध की जटिलताओं और चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में कुछ एक्शन सीक्वेंस भी दिखाए जाएंगे, जो हॉलीवुड स्टंट विशेषज्ञ ली व्हिटेकर की देखरेख में किए गए हैं।  पोस्टर शेयर करते हुए सोनू ने लिखा, कभी किसी को कम मत समझो, फतेह के साथ पावर पैक्ड एक्शन के लिए तैयार हो जाइए, टीजर कल रिलीज होगा। 'फतेह' को इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।