Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
Movies

दीपिका पादुकोण की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें वायरल हो रहे

मुंबई

दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं। सितंबर, 2024 में उनको बेबी होने वाला है और इसके लिए वह और रणवीर सिंह, दोनों ही खूब एक्साइटेड हैं। खुश हैं। हालांकि एक्ट्रेस काम कर रही हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' के सेट की हैं। यहां वह बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। जिसको देख फैन्स का दिल बाग-बाग हो रहा है।
 
रोहित शेट्टी की डायरेक्टेड फिल्म 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण 'लेडी सिंघम' के रूप में नजर आएंगी। इनका एक लुक पिछले साल, 2023 में रिवील किया गया था। जिसमें ये खून से लथपथ पुलिस की वर्दी में नजर आ रही थीं। वहीं, अब वह एक बार फिर से पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रही हैं। साथ ही रोहित शेट्टी भी मौजूद हैं।

दीपिका पादुकोण का बेबी बंप दिखा
वायरल हो रही तस्वीरों में दीपिका पादुकोण का बेबी बंप दिखाई दे रहा है। ये पहली बार है, जब एक्ट्रेस ऐसे फिट कपड़े में सामने से नजर आई हैं। लोगों का ध्यान उनके पेट की तरफ ही जा रहा है। जो साफ-साफ हल्का सा उभरा हुआ है। वह इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंची थीं, जहां उन्हें कैप्चर किया गया।

दीपिका पादुकोण की फोटो वायरल
दीपिका पादुकोण के किरदार का फिल्म में नाम शक्ति शेट्टी है। बालों का जूड़ा बना हुआ है। आंखों पर काला चश्मा है और बदन पर खाकी है। वहीं, चारों तरफ डायरेक्टेर और क्रू मेंबर्स हैं। इसमें वह टीम के लोगों से और रोहित शेट्टी से निर्देश ले रही हैं। वहीं, सेट पर एक महिला भी है, जो स्टंट डबल की तरह लग रही हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह एक्ट्रेस की जगह कुछ सीन्स करेंगी। जिससे उन्हें तकलीफ ना हो।