Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Movies

ऐश्वर्या और बच्चन परिवार का समर्थन में उतरी सिमी ग्रेवाल

मुंबई,

एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बालीवुड एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने लोगों को फटकार लगाई है। इंस्टाग्राम पर एक पेज पर एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें एक महिला यह आरोप लगाते हुए दिखती है कि अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या को इग्नोर किया।

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया करते हुए, सिमी ग्रेवाल ने लिखा, आप लोग कुछ नहीं जानते हैं। ये सब बंद करिए। उनका यह कमेंट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि सिमी ग्रेवाल के मुताबिक इस स्थिति को गलत समझा जा रहा है और उन्होंने ऐश्वर्या और बच्चन परिवार का समर्थन किया है। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने 2007 में शादी की थी, और उनके परिवार में एक बेटी आराध्या बच्चन भी है। हालाँकि, अब शादी के 17 साल बाद दोनों के तलाक की अफवाहें उठ रही हैं, लेकिन इस मामले में अब तक ऐश्वर्या और अभिषेक की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस स्थिति में सिमी ग्रेवाल का कमेंट उनकी सोच को दर्शाता है कि अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय लोगों को तथ्यात्मक जानकारी पर भरोसा करना चाहिए।

अब देखना यह है कि क्या अभिषेक और ऐश्वर्या इस पर कोई प्रतिक्रिया देंगे या इन अफवाहों को अनदेखा करेंगे। बता दें कि सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें वायरल हो रही हैं। इन अफवाहों के बीच यह कहा जा रहा है कि दोनों के बीच संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं, और इसीलिए ऐश्वर्या अक्सर अपने पति और ससुरालवालों के साथ नजर नहीं आतीं।