Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
District Dantewada

श्रीराम जयराम गाते रामभक्तों ने अक्षत कलश यात्रा निकाली…

Getting your Trinity Audio player ready...

cgimpact news

दंतेवाड़ा , 17 दिसम्बर . आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा के लिए अक्षत कलश लिए रामभक्त 1 जनवरी से 15 जनवरी तक घर-घर निमंत्रण देंगे ।निमंत्रण के साथ आव्हान होगा कि इस ऐतिहासिक दिवस के दिन अपने नजदीक के मंदिर में एकत्र होकर यथासंभव भजन,रामनाम जाप करें ।रामभक्त अपने क्षेत्रों में प्रोजेक्टर आदि से राम मंदिर अयोध्या का सीधा प्रसारण की व्यवस्था भी होगा ।जिसे लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले घर घर तक पहुच कर संदेश भेजेंगे और हिंदुस्तान में सनातन के नव जागरण का बिगुल फूंकेंगे ।स्थानीय हनुमान मंदिर में कलश यात्रा की अगवानी में आरएसएस के संतोष महापात्र, मिश्रीलाल झाड़े, मुन्नाराम नाग,तथा राजाराम वट्टी,विशाल गुप्ता, संतोष चौहान, महिला सदस्यों में श्रीमती पायल गुप्ता, पार्वती परिहार, कविता अग्रवाल, सुचित्रा साठवाने,लक्ष्मी रेड्डी, सहित सैकड़ों की संख्या में रामभक्त उपस्थित थे ।