Saturday, January 24, 2026
news update
National NewsRajneeti

UP में BJP को झटके पे झटका : विधायक विनय शाक्य ने भी दिया इस्तीफा… आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने सरकारी आवास और सुरक्षा लौटाई…

इंपेक्ट डेस्क.

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने सरकारी आवास और सिक्योरिटी छोड़ दी है। बताया जाता है कि जल्द ही वह भी स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान की तरह मंत्री पद छोड़ सकते हैं। सैनी के भी सपा में जाने की चर्चा तेज है। उधर, विधायक विनय शाक्य ने भी इस्तीफा दे दिया है। हालांकि शाक्य ने एक दिन पहले ही इसका एलान कर दिया है।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है।

error: Content is protected !!