Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Movies

ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं शत्रुघन सिन्हा

मुंबई

एक्टर शत्रुघन सिन्हा  लंबे समय के बाद स्क्रिन पर वापसी करने को तैयार हैं। दिग्गज कलाकार अब ओटीटी पर एंट्री करने वाले हैं। ‘गैंग्स ऑफ गाजियाबाद’ मूवी से वो वापसी कर रहे हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघन  सिन्हा ने अपनी एक्टिंग से अच्छे-अच्छों को खामोश करा दिया। एक्टर ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। शत्रुघन सिन्हा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।

लंबे समय से कैमरे और फिल्मों से दूर रहे शत्रुघन सिन्हा अब ओटीटी से वापसी कर रहे हैं। ‘गैंग्स ऑफ गाजियाबाद’  को नागेंद्र चौधरी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह मूवी 90 के दशक के दौरान अंडरवर्ल्ड के जुर्म की दास्तां, दोस्ती और मुक्ति की कहानी समेटे हुए है। फिल्म कई सारे सितारों से सजी हुई है। मूवी में शत्रुघन सिन्हा, आशुतोष राणा, सनी लियोनी, माहिरा शर्मा, दुर्गेश कुमार, मुकेश तिवारी और अन्य कई कलाकारों ने अभिनय किया है। मूवी का पहला लुक आज सामने आया है। एक्स पर तरन आदर्श ने पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही कलाकारों ने पहला पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। हालांकि यह कब तक ओटीटी पर रिलीज होगी इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।