Google Analytics Meta Pixel
Big news

सनसनीखेज वारदात : ज्वेलरी शोरूम से चोरों ने छत काटकर 25 करोड़ के जेवरात किए चोरी…

इंपेक्ट डेस्क.

देश की राजधानी दिल्ली में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां जंगपुरा के ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों ने छत काटकर करीब 25 करोड़ रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के जंगपुरा इलाके में स्थित शोरूम को चोरों ने निशाना बनाया। दीवार काटकर चोर शोरूम में दाखिल हुए। यहां से सोना, हीरा और जेवरात चोरी करके फरार हो गए। सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है