Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Breaking News

सुकमा में दो मजदूरों की मौत से सनसनी… लॉकडाउन के पहले आंध्र प्रदेश से लौटे थे… मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची गांव

इम्पेक्ट न्यूज. दोरनापाल (सुकमा)

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई है। ये दोनों काम करने आंध्र प्रदेश गए थे। लाक डाउन से पहले वापस लौटे थे। दोनो के मौत की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर तुरंत स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गांव पहुंची है।

जानकारी के अनुसार जिले के गगनपल्ली गांव के कुरतीपारा निवासी दो लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि पेट में दर्द और उलटी की शिकायत के बाद दोनों की मौत हुई है। बताया जा रहा है ​कि दोनों लॉकडाउन के पहले आंध्र प्रदेश से लौटे थे।

वहीं यहां दोनों की मौत हो गई। इधर खबर मिलते स्वास्थ्य विभाग के कान खड़े हो गए। कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम कलेक्टर के निर्देश पर पहुंची। वहीं दोनों की मौत को लेकर जांच-पड़ताल कर रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *