Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
District DantewadaState News

वरिष्ठ भाजपा नेता विजय तिवारी का पोता यश इंद्रावती में डूबा… बर्थडे पार्टी मनाने मूचनार घाट पर पहुंचा था दोस्तों के साथ…

इम्पेक्ट न्यूज. दंतेवाड़ा।

दंतेवाड़ा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता व पर्यटन मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष विजय तिवारी के पोते यश (17) की इंद्रावती नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना आज दोपहर करीब 2 बजे इंद्रावती नदी के मूचनार घाट पर हुई। यश विजय तिवारी के छोटे बेटे स्व. अविनाश तिवारी का छोटा बेटा था। अविनाश की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई थी।

बताया जा रहा है कि यश का शनिवार को जन्म दिन था। इस पर पूरे परिवार के साथ कल वह दंतेश्वरी मंदिर भी गया। आज दोस्तों के साथ बर्थडे सेलि​ब्रेट करने के लिए इंद्रावती नदी के मूचनार घाट जो गीदम से करीब 22 किलोमीटर दूर है वहां पहुंचा था।

इन दिनों बारिश के चलते इंद्रावती नदी उफान पर है। वहां मूचनार घाट पर चट्टानों के बीच नदी की अटखेलियां आकर्षित करती है। जिसके चलते यह पिकनिक स्पाट भी है। यहीं नदी में नहाने के दौरान यश की डूबने से मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *