Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
RaipurState News

रायपुर में गुमशुदा महिला की अर्धनग्न-अधजली मिली लाश, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

रायपुर.

राजधानी रायपुर में एक अज्ञात महिला की अर्धनग्न हालत में अधजली लाश मिली है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस के छानबीन के बाद अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

पूरा मामला रायपुर के टिकरापारा थाना का है। थाना क्षेत्र कमल विहार सेक्टर चार के झाड़ी के पास एक अज्ञात महिला की लाश मिली है। पुलिस के मुताबिक महिला का शव तीन-चार दिन पहले का है। महिला की पहचान 45 वर्षीय केवरा बाई के रूप में हुई है। महिला के बेटे ने 21 मई को गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आशंका है कि हत्यारे ने महिला की हत्या कर पहचान मिटाने के लिए लाश आग लगा दिया और ठिकाने लगा दिया। मिली जानकारी के अनुसार महिला की शरीर को किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया है। जांच में फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।