Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Big news

मोबाइल के लिए पड़ी डांट… फिर बीजेपी सांसद के घर फांसी से लटकता मिला 10 साल के बच्चे का शव…

इम्पैक्ट डेस्क.

गुवाहाटी. सांसद राजदीप राय के घर में एक घरेलू नौकर के 10 वर्षीय बेटे का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस के एक सूत्र ने कहा कि सिलचर के एक स्कूल में पढ़ता था। वह कक्षा 6 का छात्र था लेकिन पढ़ाई नहीं करता था। पूरा दिन मोबाइल में बिजी रहता था। उसकी मां ने उससे मोबाइल छीनकर उसे डांटा था। जिसके बाद उसने फांसी लगा ली। उनका शव शाम करीब 4 बजे उस कमरे में मिला। यहां वह अपनी मां और अपनी चार वर्षीय बहन के साथ भाजपा सांसद के राधा माधब रोड स्थित आवास पर रहते थे। भाई-बहनों ने अपने पिता को पहले ही खो दिया था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

पिता का पहले ही हो चुका है निधन

बच्चे के पिता के निधन के बाद आर्थिक हालत बहुत खराब थी। उसकी मां को बीजेपी सांसद ने घर पर काम पर रखा था। इसके अलावा उन्हें रहने के लिए अपने आवास में ही कमरा दिया था। महिला अपनी बेटी और बेटे के साथ यहां रहती थी। पुलिस ने बताया कि मां के काम करने के चलते वह बेटे पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती थीं। वह पूरा समय मोबाइल पर लगा रहता था। शनिवार को उन्होंने उससे मोबाइल छीन लिया और फटकार लगाई।

काम से लौटकर आईं तो लटका शव देखा

महिला ने पुलिस को बताया कि वह बेटे को डांटने के बाद अपने काम पर चली गईं। जब लौटकर आईं तो उन्होंने देखा कि उसकी लाश दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। परिवार कछार के पालोंग घाट इलाके का कहने वाला है। घटना के बाद महिला ने अपने रिश्तेदारों को सूचना दी।