Google Analytics Meta Pixel
D-Bilaspur-DivisionDistrict bilaspur

सौम्या और यामी राष्ट्रीय कत्थक प्रतियोगिता में प्रथम आई

बिलासपुर /रायगढ़
राष्ट्रीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता " तारांगण" का आयोजन प्रसिद्ध नृत्य संस्थांन कत्थक रॉकर्स दवारा 6 से 8 जून 2024 को ओड़िसा के पुरी में संपन्न हुआ ।   जिसमे मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय रायगढ़ के विद्यार्थियों दवारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया एवम उच्च स्थान प्राप्त  किए l

इस प्रतियोगिता में देश भर से  लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिए, जो भारत के अलग अलग राज्यों  जैसे छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश ,उड़ीसा, कोलकाता, आसाम,और भी अनेक राज्यों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर सम्मलित हुए प्रतियोगिता में माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रचार्य पंडित एल डी वैष्णव , उप प्राचार्य रूद्र प्रीति वैष्णव एवं गुरु प्रीति रूद्र वैष्ण्व के सानिध्य में अद्वितीय प्रस्तुति दे कर संसथान, रायगढ़ जिले एवम  रायगढ़ कत्थक घराने का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में एकल कत्थक वर्ग में सौम्या नामदेव ने जूनियर वर्ग में एवं यामी वैष्णव  ने सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौम्या नामदेव एवं यामी वैष्णव ने बहुत ही कम उम्र में इतने अच्छे प्रदर्शन के द्वारा महाविद्यालय एवं रायगढ़ कथक घराने का नाम रोशन किया l

सौम्या एवं यामी के अलावा महाविद्यालय के अन्य छात्राओं ने अलग अलग वर्ग में शानदार प्रदर्शन करके निर्णायक गण एवं आयोजकों का मन मोह लिया।आयोजन के दौरान गुरु सुनील वैष्ण्व , रूद्र वैष्ण्व एवम प्रीति वैष्ण्व का सम्मान किया गया।

इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का साथ पढंत पर गुरु प्रीती वैष्णव, तबले पर गुरु सुनील वैष्णव एवम रूद्र वैष्ण्व , हारमोनियम पर लालाराम लुनिया ने दिया। प्रतियोगिता में कथक के साथ साथ अन्य शास्त्रीय नृत्य जैसे ओडिसी, भरतनाट्यम, कत्थकली, मणिपुरी, ओडिसी, कुचीपुड़ी, सत्रीया एवं मोहिनीअट्टम के कलाकारों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।