Google Analytics Meta Pixel
Big news

यूक्रेन के 2 गांवों पर रूस का कब्जा… हमले में 7 लोगों की मौत…

इंपैक्ट डेस्क.

राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस और भी ज्यादा हमलावर होता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर कब्जा कर लिया है। वहीं मिसाइल हमले में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है।

राजधानी कीव के ब्रोवरी में 1 व्यक्ति की मौत, 1 घायल 

यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय का कहना है कि ब्रोवरी और कीव में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 1 घायल हो गए हैं। पूरे यूक्रेन में गोलाबारी जारी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इसकी जानकारी दी है।

तेजी से बदलती स्थिति पर हमारी नजर: भारत

यूक्रेन-रूस संकट को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी दी है। इसके मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि हम तेजी से बदलती स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारतीयों, खासकर छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जा रहा है और इसे 24×7 आधार पर चालू किया जा रहा है।