Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Breaking News

बिहार के निवासी व सुकमा के कर्मचारी की मौत जगदलपुर में… पुलिस ने करवाया अंतिम संस्कार… विडियो कॉलिंग से करवाया परिजनों को अंतिम दर्शन…

इम्पेक्ट न्यूज. जगदलपुर।

मृतक रंधीर कुमार को कंधा देते बस्तर पुलिस के ​जवान व सीएसपी हेमसागर सिदार

सुकमा जिले में सुपरवाइजर का काम करने वाले बिहार के निवासी रंधीर कुमार की आकस्मिक मौत जगदलपुर में हो गई। यहां लॉक डाउन के चलते शव को सुकमा अथवा बिहार निवास तक ले जाना संभव नहीं था। ऐसे में बस्तर पुलिस ने मृतक के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की।

पुलिस ने मृतक का अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार के दौरान वीडियो कॉलिंग के जरिये परिजनों को अंतिम दर्शन कराया गया। मृतक रंधीर कुमार को बस्तर सीएसपी हेमसागर सिदार ने मुखाग्नि दी। पुलिस की इस कार्यवाही की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।

बस्तर में लॉक डाउन के दौरान पुलिस ने बेहद संवेदनशीलता का परिचय दिया। बताया जा रहा है कि रंधीर कुमार की मौत की सूचना के बाद भी लॉक डाऊन के वजह से परिजन पार्थिव शरीर लेने नही पहुँच पाए। इसके बाद विधि विधान के साथ बस्तर पुलिस ने कांधा देकर मृतक का शहर के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *