Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Breaking NewsDistrict Dantewada

उधार की बूंदी से मनेगी गणतंत्र की खुशी… सरपंचों का कार्यकाल खत्म उधार में गणतंत्र दिवस की बूंदी बांटने की तैयारी…

Getting your Trinity Audio player ready...

सीईओ के हस्ताक्षर नमूने नहीं भेजे

इम्पेक्ट न्यूज़। दंतेवाड़ा।

सरपंचों का कार्यकाल खत्म होने की वजह से दंतेवाड़ा जिले की ग्राम पंचायतों में इस बार उधार में गणतंत्र दिवस मनाने की नौबत आई है। स्कूलों और ग्राम पंचायत भवन में गणतंत्र दिवस की बूंदी-नमकीन उधारी में खरीदी जा रही है।

हरेक पंचायतों में 2-3 से लेकर आधा दर्जन से एक दर्जन तक स्कूल-आंगनबाड़ी संचालित होते हैं, जिनमें स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस पर बूंदी-नमकीन पंचायतें मुहैया करवाती हैं।

दरअसल, नियमानुसार कार्यकाल खत्म होने से सरपंचों का आहरण अधिकार स्वतः ही खत्म हो चुका है। इन पंचायतों में सचिव एवं सरपंच के संयुक्त हस्ताक्षर से ही विभिन्न मद के खातों से लेन-देन से संभव होता है।

इस बार कार्यकाल खत्म होने के बाद सरपंचों के आहरण पर्ची व चेक पर हस्ताक्षर पर रोक तो लगवा दी गई है, लेकिन आचार संहिता लागू रहने की अवधि में सरपंचों की जगह बतौर प्रशासक जनपद पंचायत सीईओ के हस्ताक्षर के नमूने बैंकों को अब तक नहीं भेजे गए हैं।

इससे ग्राम पंचायतों में पहले से चल रहे विकास कार्यों की मजदूरी एवं विभिन्न जरूरी भुगतान अटके पड़े हैं। बताया जाता है कि यह स्थिति सिर्फ दंतेवाड़ा जिले में ही है। ऊपर से दिशा-निर्देश के इंतजार में जनपद पंचायतों के सीईओ अपने हस्ताक्षर का नमूना बैंकों को नहीं भेज पा रहे हैं।