Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
National News

गणतंत्र दिवस 2025: सिलीगुड़ी में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए

सिलीगुड़ी
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में पुलिस प्रशासन ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हर साल की तरह इस बार भी पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले चेकपॉइंट स्थापित कर गहन जांच शुरू कर दी है। राज्य के संरक्षित स्थानों के अलावा सड़कों पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस अड्डों समेत संरक्षित जगहों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस सभी जगहों पर गहन चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस ने चौकसी का प्रबंध किया है। रेलवे ब्रिज पर जीआरपी और आरपीएफ अतिरिक्त निगरानी रख रही है। किसी भी तरह की घटना को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस तैयार है।

सिलीगुड़ी के हिलकार्ट रोड, सेवक रोड, बर्दवान रोड समेत मुख्य सड़कों पर अचानक तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पुलिस वाहनों को रोककर तलाशी ले रही है। बाजार में गश्त भी की जा रही है। शहर के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिन पर पुलिस की नजर है। हर साल 26 जनवरी को राज्य पुलिस प्रशासन ऐसी कड़ी व्यवस्थाएं करता है। पुलिसकर्मी अपनी निगरानी, गश्त को और सख्त कर रहे हैं। लक्ष्य केवल एक है, शांति बनाए रखना।

बता दें कि देश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। पूरे देश में पुलिस अलर्ट है। राष्ट्रीय राजधानी समेत गणतंत्र दिवस के मद्देनजर हर राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।