Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Big news

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को मिली धमकी, 20 करोड़ नहीं दिए तो मारेंगे गोली…

इंपैक्ट डेस्क.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने बताया कि 27 अक्तूबर को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। इसमें 20 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

पुलिस ने आगे बताया कि ईमेल में 20 करोड़ रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। मुंबई के गामदेवी थाने में आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।