Friday, January 23, 2026
news update
viral news

मरीज पर खेल रहा चूहा!… मेडिकल कॉलेज का VIDEO वायरल होने के बाद मचा बवाल…

इम्पैक्ट डेस्क.

अस्पताल के फर्श पर कंबल में लिपटे शख्स के शरीर एक चूहा रेंग रहा था। कभी चूहा शख्स के पैरों पर बैठा होता तो कभी उसके शरीर पर चलते हुए उसके चेहरे के पास आ जाता। मालदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का ऐसा वीडियो वायरल होने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। मरीज के परिजन अस्पताल प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाते नजर आए। अस्पताल अधीक्षक ने मामले की जांच का आश्वासन दिया।

तीन दिन पहले शख्स को उसके बेटे ने अस्पताल में भर्ती कराया था। बेटा अस्पताल में पिता को देखने पहुंचा तो उसकी आंखें छलक पड़ीं। लड़के ने कहा, “मैंने तीन दिन पहले उन्हें भर्ती कराया था। कोई बेड नहीं मिला, किसी डॉक्टर ने उन्हें नहीं देखा। शरीर पर चूहे रेंग रहे हैं। यह बीमारी फैला सकते हैं। अस्पताल के अधिकारियों को इस पर गौर करना चाहिए।” 

मालदा मेडिकल के अधीक्षक पुरंजय साहा ने अस्पताल परिसर में चूहों की मौजूदगी से पूरी तरह इनकार नहीं किया। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि वह पता लगाएंगे कि अस्पताल के अंदर मरीज पर चूहे घूम रहे थे या नहीं। हालांकि, अस्पताल अधीक्षक इन बात को कबूला कि बजट सैंग्शन होने के बाद पेस्ट कंट्रोल पहल का काम शुरू हो जाएगा।

इस समय हर तरफ इस वीडियो की जोरदार चर्चा हो रही है। अस्पताल के फर्श पर चूहों के घूमते वीडियो को देखकर लगभग सभी के होश उड़ गए हैं। ऐसे में कुछ लोगों को डर रहता है कि चूहे के राज में मरीज ठीक होने की बजाय और बीमार हो जाएंगे।

error: Content is protected !!