Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
District Bastar (Jagdalpur)

मतगणना कार्य के लिए गणना कर्मियों का किया गया रेंडमाईजेश

Getting your Trinity Audio player ready...

जगदलपुर / विधानसभा निर्वाचन के तहत मतगणना कार्य हेतु तीनों विधानसभा के प्रेक्षकों सुब्रत गुप्ता,  आरएच ठाकरे और सुदेश मोख्ता की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में मतगणना कार्य के लिए गणना कर्मियों का रेंडमाईजेशन किया गया। शनिवार को जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में रेंडमाईजेशन की कार्यवाही की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी हितेश बघेल, तीनों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी नन्द चौबे, श्री ओपी वर्मा, भरत कौशिक और निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।