Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Movies

ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह: जानें पूरी खबर

हैदराबाद पुलिस ने कथित ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह को सोमवार, 15 जुलाई को गिरफ्तार किया, जिसके बाद इस खबर ने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है। पुलिस ने बताया कि अमन के टेस्ट में कोकीन के सेवन की पुष्टि हुई है। उनका यूरीन का टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि ड्रग्स मामले की जांच जारी है। मगर वह कौन हैं, आइए थोड़ा जान लेते हैं।

रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह को साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उसमें बताया कि इस केस में पांच लोगों को अरेस्ट किया गया है। अमन का नाम उस लिस्ट में आया है, जिसमें ड्रग्स का सेवन करने वाले लोग शामिल हैं। और उनका टेस्ट भी पॉजिटिव आया है, जिस कारण उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह कौन है?

अमन के परिवार में उनकी मां कुलविंदर सिंह और पिता राजेंद्र सिंह हैं। उनका जन्म 1 अप्रैल 1993 को हुआ था। वह रकुल प्रीत सिंह के भाई हैं, जिनकी शादी निर्माता जैकी भगनानी से हुई है। बहन के कारण ही, अमन अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। वह उनकी तरह ही अमन भी एक एक्टर हैं और उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। 'निन्नेपेल्लाडाटा' (2020) और 'प्रोडक्शन नंबर 1' (2020) जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी 2020 की रिलीज में बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'रामराज्य' भी शामिल है।

सीरत कपूर संग जुड़ा था रकुल के भाई का नाम

लंबे समय से ये अफवाहें चल रही हैं कि वह एक्ट्रेस सीरत कपूर को डेट कर रहे हैं , क्योंकि उन्हें अक्सर साथ देखा जाता है और वो एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। चर्चा तब और तेज हो गई जब अमन के साथ उनकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई थीं। हालांकि सीरत कपूर ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अगर उन्हें उनका प्यार मिलेगा, तो वो दुनिया को इस बारे में जरूर बताएंगी। अभी उनका ध्यान सिर्फ काम पर है।

रकुल के साथ शुरू किया था बिजनेस

अमन ने अपनी बहन रकुल के साथ मिलकर 'स्टारिंग यू' नाम से एक टैलेंट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म की शुरुआत की थी। यह प्लेटफॉर्म कलाकारों को प्रोड्यूसर्स, कंटेंट ओनर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स से जोड़ता है। अमन एक लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं। उन्हें घूमना बहुत पसंद है और वह खुद को एक ट्रैवलर कहते हैं।