Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
District Raipur

रायपुर : बैंक में 4 लाख से ज्यादा की उठाईगिरी… अज्ञात चोर ने बैंक के अंदर से पैसों से भरा बैग लेकर हुए फरार…

इंपेक्ट डेस्क.

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव के सामने स्थित केनरा बैंक में लाखों रुपए की उठाईगिरी की वारदात हुई है। अज्ञात आरोपी ने बैंक के अंदर से पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बैग नहीं मिलने पर कारोबारी ने इसकी सूचना बैंक और तेलीबांधा पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार कारोबारी जरूरी काम से बैंक आया था। बैंक में काम के दौरान अज्ञात आरोपी ने बैग पर से हाथ साफ कर दिया। पीड़ित कारोबारी ने बताया कि चंद मिनट में ही आरोपी ने पैसों से भरा बैग चोरी कर लिया। कारोबारी ने बताया कि बैग में 4 लाख से ज्यादा रकम था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की। जिसमें आरोपी की हरकत कैमरे में नजर आई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर ही अब आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस  पूरे शहर में नाकाबंदी कर जांच कर रही है।