Google Analytics Meta Pixel
RaipurState News

रायगढ़: दुष्कर्म के बाद महिला की कर दी थी हत्या, चट्टानों के बीच छिपाया था शव

रायगढ़.

खुड़िया थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले का पुलिस ने अब खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवक के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे पत्थर से मारकर दो चट्टानों के बीच छिपा दिया था।

आरोपी कालीराम ने पूछताछ में बताया कि नौकरी दिलाने का दिलासा देकर उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस की कार्रवाई से डर कर आरोपी ने महिला की पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को चट्टानों के बीच छिपाकर फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।