Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
State News

राहुल गांधी और CM भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों को दी विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं…

इम्पैक्ट डेस्क.

रायपुर। आज विश्व आदिवासी दिवस पर राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़वासियों को शुभकामनाएं संदेश भेजा। आज के दिन अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के माध्यम से दुनियाभर में आदिवासी जनता और उनके योगदान का जश्न मनाया जाता है। इस दिन आदिवासी समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा पर भी ध्यान आकर्षित किया जाता है। आज विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के नेताओं ने सभी को बधाई दी है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी दी। विश्व आदिवासी दिवस पर हमारे नेता राहुल गांधी का शुभकामना संदेश मिला।


भूपेश बघेल ने दी बधाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “सभी आदिवासी भाइयों-बहनों सहित प्रदेशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं। हम सबका सौभाग्य है कि, जनजाति बाहुल्य प्रदेश होने के कारण छत्तीसगढ़ को जनजातियों की प्राचीन कला और संस्कृति की अनमोल धरोहर विरासत में मिली है। छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों की प्राचीनतम विरासत और संस्कृति को सहेजते हुए उनके विकास और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।