Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
National News

भूपेश और राहुल गांधी की बैठक को बीच में छोड़ प्रियंका गांधी निकली…

Impact desk.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राहुल गांधी की मुलाकात जारी है। करीब दो घंटे से ये बैठक चल रही है, इस बैठक पर पूरे देश की नजर है। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल के साथ प्रभारी पीएल पुनिया और संगठन महामंत्री केसी बेणुगोपाल भी मौजूद हैं। हालांकि खबरें ये आयी है कि शाम 5 बजकर 40 मिनट पर  प्रियंका गांधी बैठक को बीच में छोड़कर निकली। आपको बता दें कि आज ही दोपहर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हुए थे।

रवानगी के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें संगठन महामंत्री केसी बेणुगोपाल का मैसेज आया था, कि राहुल गांधी उनसे मिलना चाहते हैं। बेणुगोपाल के मैसेज के बाद ही भूपेश बघेल दिल्ली पहुंचे थे।

शाम चार बजे से ही राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बेणुगोपाल और पुनिया की बैठक चल रही थी। इस बैठक पर पूरे प्रदेश ही नहीं देश भर की नजर है।  अभी इस बैठक में प्रियंका गांधी को छोड़कर अन्य सभी नेता मौजूद हैं।

ढ़ाई-ढ़ाई साल के मुद्दे पर ये बैठक कही जा रही थी। हालांकि खबरें ये भी आयी थी कि भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी से भी मुलाकात के लिए वक्त मांगा था, लेकिन राहुल गांधी के बंगले पर बैठक के दौरान वो भी पहुंच गयी। बैठक में करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा वक्त तक वो मौजूद रही, हालांकि बीच बैठक से ही वो बाहर निकल गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *