Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
RaipurState News

जयपुर में कांग्रेस की सभा में प्रियंका गांधी ने बोला हमला- 45 साल में इतनी बेरोजगारी नहीं रही

जयपुर.

प्रदेश में आज सियासी पारा बढ़ने वाला है। एक तरफ पीएम मोदी पुष्कर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की राजधानी जयपुर में कांग्रेस की सभा जारी है। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकुर्जन खरगे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य नेता मंच पर मौजूद हैं। सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा- कांग्रेस का घोषणा पत्र एक सूची नहीं है, यह संघर्ष की आवाज है।

आज देश की परिस्थितियां क्या है आप सब अच्छी तरह जानते हैं। 45 सालों में इतनी बेरोजगारी नहीं रही जितनी आज है। बड़े-बड़े वादे किए थे बीजेपी ने लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। ये अग्नीवीर जैसी योजना लाए- जिससे बच्चों की आशाएं टूट गईं। देश में हर जगह पेपर लीक हो रहे हैं। महंगाई की यह परिस्थति है कि चुनाव आने लगा तो दो महीने पहले गैस सिलेंडर सस्ता कर दिया। लेकिन इतने सालों से इन्होंने क्या किया?  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीएमओ के एक अधिकारी के बेटे ने हत्या कर दी। लेकिन, मुख्यमंत्री ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता इस बार ऐसा गुल खिलाएगी कि दिल्ली वालों का मोरिया बोलेगा।

गहलोत बोले- एक नई शुरुआत हुई
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्य सभा सांसद बनने के बाद पहली बार यहां आई हैं। 25 साल पहले सोनिया गांधी ने मुझे सीएम बनने का मौका दिया। उस वक्त मैंने यह परंपरा डाली थी कि पहली कैबिनेट के अंदर मैंने मैनिफेस्टो को रखा। एक नई शुरुआत हुई थी। यही परंपरा दूसरी और तीसरी बार भी रखी। तीसरी बार हमने 90 प्रतिशत वादे पूरे किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में तीन राष्ट्रीय योजनाएं रखी गई हैं। राहुल गांधी की यात्राओं में हजारो-लाखों लोगों से मिलना हुआ। उसके आधार पर मेनिफेस्टो तैयार करवाया गया है। राइट टू सोशल सिक्यूरिटी देश के हर परिवार को मिले इतना बड़ा काम आपने किया है।  

पायलट बोले- एनडीए हारेगी और यूपीए सरकार बनाएगी
सचिन पायलट ने सभा में कहा कि यह चुनाव एक व्यक्ति नहीं लड़ रहा, एक दल नहीं लड़ रहा। यह चुनाव दो विचारधाराओं का है। यह इस बात का चुनाव है कि 10 साल से जनता के साथ वादा खिलाफी हुई है। हमारे घोषणा पत्र में हर वर्ग को साधने का काम किया है। यह चुनाव देश के लिए निर्णायक चुनाव है। विधानसभा चुनावों में थोड़ी कमी रह गई, हम सरकार नहीं बना पाए। लेकिन, 2024 में फिर पलटफेर होगा। एनडीए हारेगी और यूपीए सरकार बनाएगी।