Google Analytics Meta Pixel
Madhya Pradesh

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने स्वीप गतिविधियों के लिए झाबुआ कलेक्टर सुश्री नेहा मीणा को किया सम्मानित

भोपाल
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने झाबुआ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नेहा मीणा को स्वीप गतिविधियों के सफल संचालन के लिए वर्ष 2024-25 के लिए बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड से सम्मानित किया। सुश्री मीणा ने झाबुआ जिले में भगोरिया उत्सव की पारंपरिक परिधान पहने शुभंकर युगल ‘चुनावी काका – चुनावी काकी’ का उपयोग कर स्वीप अभियान चलाया। इससे मतदाता जागरूकता को बढ़ावा मिला।  

दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम हुआ, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार और केन्द्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे।