Saturday, January 24, 2026
news update
Breaking News

महाराष्ट्र में अब पुलिस भी कोरोना पाजिटिव मिले… 21 विदेशियों और कई जमातियों को पकड़ने वाले पुलिस इंस्पेक्टर ​हुआ संक्रमित… इस तरह का पहला केस…

न्यूज डेस्क. मुंबई।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण रोकने के अभियान में जुटी पुलिस भी अब संक्रमण का शिकार होती दिख रही है। कोराना को लेकर महाराष्ट्र की स्थिति सबसे नाजुक है। यहां धारावी में अब सभी​ निवासियों के सैंपल की जांच की कोशिश की जा रही है। इसकी आबादी करीब 8 लाख है।

कोरोना के चलते 21 विदेशी नागरिकों और तब्लीगी जमात के कई सदस्यों को पकड़ने वाले एक महाराष्ट्र पुलिस के एक इंस्पेक्टर में कोरोना वायरस पॉजिटिव आया है। इन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन में मरकज में शामिल होकर लौटे जमातियों को पकड़ने के एक अभियान का नेतृत्व किया था।

महाराष्ट्र में पुलिसकर्मी में संक्रमण का यह पहला मामला बताया जा रहा है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इंस्पेक्टर के साथ रहने वाले सभी स्टाफ को क्वैंरनटाइन किया गया है। उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

21 विदेशी नागरिकों को पकड़ने के लिए एक अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर ने किया था। इस दौरान 13 बांग्लादेशी और आठ मलेशियन नागरिकों को पकड़ा गया था। 21 विदेशी नागरिकों ने पहले तमिलनाडु और फिर महाराष्ट्र के मुंब्रा की यात्रा की थी। इसके बाद वह एक मस्जिद और एक स्कूल में छिपे हुए थे। पुलिस ने मस्जिद और स्कूल के ट्रस्टियों के खिलाफ विदेशी नागरिकों को शरण देने और अधिकारियों को सूचित न करने को लेकर मामला दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!