Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
RaipurState News

मनेन्द्रगढ़ में चार शातिर महिला चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोने की चेन चुराने पर सभी को भेजा जेल

मनेन्द्रगढ़/चिरमिरी.

मनेन्द्रगढ़ में चिरमिरी पुलिस को लूट की वारदात को अंजाम देने वाली चार महिलाओं को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली। इन महिलाओं के द्वारा लगभग 10 महिलाओं के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला चिरमिरी थाना क्षेत्र के गोदरीपारा का है जहा बागेश्वर धाम के महाराज धीरेन्द्र शास्त्री का कार्यक्रम 26 को था।

हजारों की भीड़ में महिलाये भी कथा सुनने पहुंची थीं उस स्थल पर लूट किये महिलाओ की टीम भी पहुंची थी और ऐसे महिलाओं की तलाश मे थी जों सोने के जेवरात पहने हों। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब महिलायें पंडाल से निकलना शुरू किया वैसे हीं आरोपी महिलाओ ने उन्हें अपना निशाना बनाया।
किसी की सोने के गले का चेन तो किसी की सोने का मंगलसूत्र लूट कर भागने लगे। जब इसकी शिकायत पुलिस को मिली तो शक के आधार पर इन महिलाओं से पूछताछ की और इनके पास से लूट की गई सोने के आभूषण पुलिस ने जप्त किया। आरोपी महिलाओ के द्वारा आधा दर्जन से ज्यादा लूट के वारदात को अंजाम दिया गया जिस कारण थाने मे महिलाओ की शिकायत की लाइन लग गई थी। पुलिस ने इनके पास से लगभग तीन लाख के सामान जप्त किये। आरोपी महिलाओ पर लूट का अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया।