Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
National News

नोएडा के सेक्टर से 113 से फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया

नोएडा
नोएडा के सेक्टर से 113 से फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेज दिया है। दरअसल, नोएडा में हुई रेव पार्टी में स्नेक बाइट प्रोवाइड कराने के मामले में एल्विश यादव को आरोपी बनाया है।
 
नोएडा पुलिस के मुताबिक एल्विश यादव पर आरोप है कि वो पार्टियों और क्लबों में सांपों की बाइट यानी स्नेक बाइट प्रोवाइड कराते हैं। जो कि देश में कानूनन जुर्म है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने एक बार यादव से पूछताछ कर चुकी है। लेकिन जवाब से नोएडा पुलिस संतुष्ट नहीं नहीं ऐसे में एक फिर पुलिस पूछताछ के लिए बुला सकती है।

आप को बता दें कि  बिग बॉस ओटीटी विजेता यूट्यूबर एल्विश यादव का मारपीट करने का वीडियो  वायरल हुआ। एल्विश यादव और उसके साथियों ने पीड़ित युवक के साथ सेक्टर-53 में स्थित साउथ प्वाइंट मॉल में मारपीट की थी। शिकायत पर सेक्टर-53 थाने में शुक्रवार देर रात को पुलिस ने आईपीसी की धारा 149,147,323 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने एल्विश यादव व उसके साथियों को आरोपी बनाया है।