Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
RaipurState News

दूसरे चरण के मतदान का पीएम मोदी ने सीएम से बात कर जाना हाल

रायपुर

प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान हुआ. राज्य में हुए मतदान के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बात की और दूसरे चरण की सीटों का हाल जाना. मुख्यमंत्री श्री साय ने पीएम मोदी को बताया कि सभी सीटों पर बड़ी संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान हुआ है. मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी को आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की भी तीनों सीटें भाजपा को मिल रही है.

शाम 5 बजे तक कांकेर में 73.50, महासमुंद में 71.13 और राजनांदगांव में 71.87 प्रतिशत मतदान हुआ है. महासमुंद लोकसभा के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में सबसे ज्यादा 78.84 % मतदान हुआ है. वही सबसे कम मतदान महासमुंद विधानसभा में 64.90% हुआ है.