Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Big newscorona pendemic

लॉकडाउन का उल्लंघन कर मस्जिद पहुंचे लोग, नमाज के बाद पुलिस ने की पिटाई…

  • न्यूज डेस्क. नई दिल्ली। कर्नाटक।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग इसका उल्लंघन करने से बाज नही आ रहे हैं। घरों से लगातार बाहर निकल रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस भी कार्रवाई करने से परहेज नहीं कर रही है।

कर्नाटक के बेलगाम में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। लॉकडाउन का उल्लंघन कर कई लोग मस्जिद में नमाज के लिए पहुंच गए। स्थानीय पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नमाज के बाद मस्जिद से निकलते समय डंडे से पिटाई की। आपको बता दे किं लॉकडाउन के दौरान मंदिर-मस्जिद में भी जाना प्रतिबंधित है।

राजस्थान में भी हुई कार्रवाई
राजस्थान के प्रतापगढ़ में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले कुछ युवकों को सजा देते हुए मुर्गा बना दिया। राजस्थान के अलावा देश के अन्य राज्यों की पुलिस भी अपने-अपने तरीके से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। लोगों से लगातार घर में रहने की अपील भी कर रही है।

इससे पहले देश के राज्यों से पुलिस कार्रवाई की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें उल्लंघन करने वालों के हाथों में एक पेस्टर थमा दिया गया था। उसपर लिखा था, ‘मैं समजा का दुश्मन हूं, मैं घर में नहीं रह सकता।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *