Google Analytics Meta Pixel
Sports

पैटन और हेलियोवारा ने विंबलडन में पुरुष युगल का खिताब जीता

लंदन
हेनरी पैटन और हैरी हेलियोवारा की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने दूसरे सेट में तीन मैच प्वाइंट बचाकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष युगल का खिताब जीता। पैटन और हेलियोवारा ने बेहद संघर्षपूर्ण फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी मैक्स पर्सेल और जॉर्डन थॉम्पसन को 6-7 (7), 7-6 (8), 7-6 (11-9) से हराकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता।

हेलियोवारा फिनलैंड के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने विंबलडन में पुरुष युगल का खिताब जीता। मैच जीतने के बाद वह अपने आंसू नहीं रोक पाए। पैटन पेशेवर युग में ऑल इंग्लैंड क्लब में पुरुष युगल जीतने वाले तीसरे ब्रिटिश खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले 2012 में जोनाथन मैरे और पिछले साल नील स्कूप्स्की ने यह खिताब जीता था।