Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Politics

ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने आज अपने पद से इस्तीफा दिया

नई दिल्ली
ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से सैम पित्रोदा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हाल ही में सैम पित्रोदा की टिप्पणियों की वजह से कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सत्तारूढ़ भाजपा हमलावर था।

कांग्रेस ने इस्तीफा स्वीकार किया
कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने सैम पित्रोदा के इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट किया कि सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। श्री सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।
 
क्या है सैम पित्रोदा का पूरा नाम?
अक्सर विवादित टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि सैम पित्रोदा का पूरा नाम क्या है। अगर आपको सैम पित्रोदा का पूरा नाम नहीं पता है तो जान लें कि सैम पित्रोदा का पूरा नाम सत्यनारायण गंगाराम पित्रोदा है।