Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
National News

सिर्फ तीन घंटे की यात्रा कर गुरुग्राम से चंडीगढ़ पहुंचा जा सकेगा, वंदे भारत में हुआ बदलाव

नई दिल्ली
वंदे भारत से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। इसके आबाद मात्र तीन घंटे की यात्रा कर गुरुग्राम से चंडीगढ़ पहुंचा जा सकेगा। दरअसल, उत्तर-पश्चिम रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन अजमेर-दिल्ली सराय-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेल सेवा का चंडीगढ़ तक विस्तार किया है। इस बदलाव के बाद गुरुवार से यह ट्रेन दिल्ली कैंट से आगे चंडीगढ़ जाएगी। यह सप्ताह में बुधवार को छोड़कर छह दिन चलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार गाड़ी नंबर 20977, अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत (बुधवार को छोड़कर) एक्सप्रेस रेल सेवा अजमेर से सुबह 06.20 बजे रवाना होकर 11:15 बजे गुड़गांव स्टेशन पहुंचेगी। यहां से 11:17 बजे रवाना होगी। दिल्ली कैंट पर 11.30 बजे इसका आगमन व 11.40 बजे प्रस्थान होगा। यह ट्रेन 14.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20978 चंडीगढ से 15.15 बजे रवाना होकर 18.23 बजे दिल्ली कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां यहां से 18.33 बजे ट्रेन प्रस्थान करेगी और 18:51 बजे गुड़गांव पहुंचेगी। रात्रि 23.55 बजे यह अजमेर पहुंच जाएगी।

अजमेर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लोगों के लिए अजमेर, जयपुर और चंडीगढ़ के बीच यात्रा के लिए एक तेज़ और ज्यादा आरामदायक विकल्प होगा। भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट अजमेर से चंडीगढ़ तक बढ़ा दिया है, जिससे अजमेर, जयपुर और दिल्ली से पंजाब जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। चंडीगढ़ से सीधी कनेक्टिविटी अब पिछले मार्गों की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक यात्रा का विकल्प देगी।