Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
National News

दिल्ली में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा, बादलों की लुकाछिपी और तेज हवा के साथ हो चुकी

नई दिल्ली
दिल्ली में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है, जिसकी शुरुआत सोमवार को बादलों की लुकाछिपी और तेज हवा के साथ हो चुकी है। रात तक हल्की बारिश की संभावना भी है और बुधवार तक मौसम भीगा-भीगा रहने की ही भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। इस दौरान 30-40 की स्पीड तक तूफानी हवा चलने की संभावना है। तीन दिन तक हल्की बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बादलों का डेरा रहेगा और अगले 6 दिन का जो अनुमान सामने आया है उनमें सिर्फ एक दिन ही तेज धूप मिलेगी।

19 फरवरी के लिए क्या है अनुमान
सोमवार के लिए मौसम विभाग ने जो अनुमान जाहिर किया है उसके मुताबिक रात तक हल्की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक से हवा चल सकती है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तक रहेगी।

20 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम
मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम दर्जे तक की बारिश हो सकती है। गरज के साथ छीटें भी पड़ सकते हैं। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी और सोमवार के मुकाबले पारा 3 डिग्री तक लुढ़क जाएगा। 20 फरवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

21 फरवरी को भी भीगा-भीगा मौसम
बुधवार को भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम भीगा-भीगा रहेगा। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

22 फरवरी को भी छाए रहेंगे बादल
दिन दिन की हल्की बारिश के बाद 22 फरवरी को भी आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहेगा तो न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

23 फरवरी को साफ रहेगा आसमान
चार दिन तक बादल-बारिश के बाद 23 फरवरी को अच्छी धूप खिलेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

24 फरवरी को फिर बादलों की लुकाछिपी
24 फरवरी को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 08 डिग्री रहने की संभावना है।