Google Analytics Meta Pixel
District Raipurfraud

मोबाइल नंबर पोर्ट होने का झांसा दिया फिर 10 रुपए का भुगतान करते ही रिटायर्ड महिला अधिकारी के खातों से लाखों की ठगी…

इंपैक्ट डेस्क. रायपुर।

राजधानी रायपुर में एक बार फिर ठगों ने वृद्ध महिला को अपना शिकार बनाया है। मोबाइल नंबर पोर्ट होने का झांसा देकर रिटायर्ड महिला अधिकारी से लाखों की ठगी की है। महिला की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने बीएसएनएल से जियो में पोर्ट होने के बाद वैलेडिटी खत्म होने का झांसा देकर पहले 10 रुपए का भुगतान यूपीआई से करने को कहा। अज्ञात आरोपियों के झांसे में आई डॉ.शेषा सक्सेना ने जानकारी देते हुए यूपीआई से भुगतान कर दिया।

इसके बाद ठग ने खाते से दो बार में 99 हजार रुपए निकाल लिए। खाते से रकम गायब होने का मैसेज आते ही महिला के होश उड़ गए। तुरंत बैंक फोन कर अपना खाता बंद कराया। इसके बाद एफएसएल की रिटायर्ड संयुक्त संचालक डॉ.शेषा सक्सेना ने मामले की शिकायत पुलिस से की।