Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
National News

तमिलनाडु में ‘ओमिक्रॉन’ विस्फोट, एक ही दिन में मिले 33 संक्रमित…

इंपेक्ट डेस्क.

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ की बढ़ती रफ्तार ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस बाबत जहां स्वास्थ्य मंत्रालय में बैठकों का दौर जारी है वहीं आज यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने देश में कोरोना की स्थिति को लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसके अलावा आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बैठक बुलाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक के बाद दिल्ली के लिए वे नए दिशानिर्देश जारी करेंगे। इस बीच ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों की कुल संख्या अब देश में 280 हो गई है। इनमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 65, दिल्ली में 57, तमिलनाडु में 34, तेलंगाना में 24, राजस्थान में 22, कर्नाटक में 19 के साथ ही हरियाणा में पहला केस सामने आया है। वहीं गुजरात में बुधवार को ओमिक्रॉन के नौ मामले सामने आए हैं। गुजरात में कुल 23 केस दर्ज हो चुके हैं। केरल (24), उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। आंध्र प्रदेश में दो मामले , पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में एक-एक मामला है।